द ग्रेट खली पहुंचे बागेश्वर धाम, बाबा ने टेबल पर खड़े होकर खिंचवाई फोटो

छतरपुर। मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम में पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की जन्मस्थली पर चल रही तीन दिवसीय संगीतमय श्री सत्यनारायण कथा का दूसरा दिन श्रद्धा और भक्ति से सराबोर रहा। कथा के दौरान देशभर से आए श्रद्धालुओं ने भजन और प्रवचन का आनंद लिया।
कथा में महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महाभारत के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा, “जीत भीड़ के साथ नहीं, भगवान के साथ होती है।” उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विश्व प्रसिद्ध रेसलर द ग्रेट खली भी कथा स्थल पहुंचे। उन्होंने महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि 7 नवंबर से 16 नवंबर तक दिल्ली से मथुरा तक निकाली जाने वाली सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में अधिक से अधिक लोग शामिल हों।
कथा में बद्रीनाथ धाम से पूज्य बालक योगेश्वर दास महाराज और वृंदावन के प्रख्यात कथा व्यास इंद्रेश उपाध्याय महाराज भी उपस्थित रहे। इंद्रेश महाराज ने कहा, “जो सहता है वही सच्चा विजेता होता है। सत्य और सहनशीलता ही धर्म की पहचान है।”
कार्यक्रम के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और द ग्रेट खली ने साथ में मंच साझा किया और फोटो भी खिंचवाई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। महाराज श्री ने कहा, “सत्य ही ईश्वर है, जो सत्य को जानता है, वह ईश्वर को पा लेता है। भगवान का भजन ही परम सत्य है, बाकी जगत मिथ्या है।”
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.