हाजिन में दर्दनाक हादसा, झेलम नदी में डूबकर 3 युवकों की मौत

हाजिन (उत्तर कश्मीर)। शुक्रवार को उत्तर कश्मीर के हाजिन इलाके में झेलम नदी में डूबने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, चंदरगीर क्षेत्र के कुछ युवक नदी किनारे टेंट की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह झेलम नदी में गिर गया। उसे बचाने के प्रयास में उसके दो साथी भी नदी में कूद पड़े, लेकिन तेज बहाव के कारण तीनों पानी में बह गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस, स्वयंसेवक और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों युवकों के शव नदी से बरामद किए गए।
मृतकों की पहचान सोहैल अहमद डार (22), आदिल अहमद डार (18) और समीर अहमद डार के रूप में हुई है, जो सभी चंदरगीर, हाजिन के निवासी थे।
पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य पूरा किया। इस दुखद हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.