उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 IFS अधिकारियों के तबादले; कई DCF को मिली नई जिम्मेदारी

HIGHLIGHTS
- उत्तराखंड में 19 IFS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारियां
- DCF स्तर के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी
- कई वन प्रभागों में नए अधिकारियों की तैनाती
देहरादून। उत्तराखंड शासन के वन अनुभाग-1 ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के तबादले किए हैं। जनहित को देखते हुए उप वन संरक्षक (DCF) स्तर के 19 IFS अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं।
यह आदेश शासन के सचिव सी. रविशंकर की ओर से जारी किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने नए पद का कार्यभार संभालने और इसकी अनुपालन रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
तबादला सूची और नई तैनाती
अमित कंवर (IFS 2014):
मसूरी वन प्रभाग के उप वन संरक्षक पद से स्थानांतरित कर चकराता वन प्रभाग (कालसी) का उप वन संरक्षक बनाया गया।
वैभव कुमार सिंह (IFS 2015):
चकराता वन प्रभाग से हटाकर देहरादून वन प्रभाग का उप वन संरक्षक नियुक्त किया गया।
नीरज कुमार (IFS 2015):
देहरादून वन प्रभाग के उप वन संरक्षक पद से स्थानांतरित कर उत्तराखंड वन विकास निगम में प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रतिनियुक्ति) भेजा गया।
हिमांशु वागड़ी (IFS 2016):
तराई पूर्वी वन प्रभाग से स्थानांतरित कर टिहरी वन प्रभाग (नई टिहरी) का उप वन संरक्षक बनाया गया।
दीपक सिंह (IFS 2017):
अल्मोड़ा वन प्रभाग से स्थानांतरित कर तराई पूर्वी वन प्रभाग (हल्द्वानी) भेजा गया।
आशुतोष सिंह (IFS 2017):
पिथौरागढ़ वन प्रभाग से स्थानांतरित कर टौस वन प्रभाग (पुरोला) में तैनाती दी गई।
पुनीत तोमर (IFS 2017):
टिहरी वन प्रभाग से स्थानांतरित कर तराई पश्चिमी वन प्रभाग (रामनगर) का उप वन संरक्षक बनाया गया।
जीवन मोहन दगाडे (IFS 2019):
लैंसडौन वन प्रभाग (कोटद्वार) से स्थानांतरित कर उत्तरकाशी वन प्रभाग नियुक्त किया गया।
अभिमन्यु (IFS 2019):
नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क (जोशीमठ) से स्थानांतरित कर अल्मोड़ा वन प्रभाग भेजे गए।
आदित्य रत्न (IFS 2023):
बागेश्वर वन प्रभाग से स्थानांतरित कर पिथौरागढ़ वन प्रभाग का उप वन संरक्षक बनाया गया।
रजत सुमन (IFS 2023):
रुद्रप्रयाग वन प्रभाग से स्थानांतरित कर केदारनाथ वन प्रभाग (गोपेश्वर) में तैनात किए गए।
प्रणाली रमेश (IFS 2023):
नोडल अधिकारी कार्यालय से स्थानांतरित कर बद्रीनाथ वन प्रभाग (गोपेश्वर) की जिम्मेदारी दी गई।
प्रकाश चन्द्र आर्य (IFS Select List 2021):
तराई पश्चिमी वन प्रभाग से स्थानांतरित कर बागेश्वर वन प्रभाग का उप वन संरक्षक बनाया गया।
देवी प्रसाद बलूनी (IFS Select List 2023):
उत्तरकाशी वन प्रभाग से स्थानांतरित कर मसूरी वन प्रभाग भेजे गए।
पंडित शिरीन संजय (IFS 2024):
राजाजी राष्ट्रीय पार्क (देहरादून) में उप निदेशक नियुक्त किए गए।
विनीत कुमार (IFS 2024):
रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के उप वन संरक्षक बनाए गए।
ढिनो पुरुषोत्तमन (IFS 2024):
चम्पावत वन प्रभाग के उप वन संरक्षक नियुक्त किए गए।
गौरव वर्मा (IFS 2024):
लैंसडौन वन प्रभाग (कोटद्वार) का उप वन संरक्षक बनाया गया।
यश ढोबले (IFS 2024):
नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क (जोशीमठ, चमोली) में उप वन संरक्षक पद पर तैनात किए गए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.