उत्तराखंड: 21 की शिवानी राणा बनीं धारगांव की निर्विरोध ग्राम प्रधान

टिहरी। भिलंग क्षेत्र की ग्राम सभा धारगांव में आयोजित पंचायत उपचुनाव में बीएड छात्रा शिवानी राणा को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना गया। 21 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद उन्होंने यह पद संभाला और टिहरी जिले की सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान बनने का रिकॉर्ड बनाया।
बीते जुलाई में हुए पंचायत चुनाव में शिवानी ने प्रधान पद के लिए नामांकन भरा था, लेकिन नामांकन पत्र जांच के दौरान उनकी आयु 21 वर्ष से तीन माह कम पाई गई थी। जन्मतिथि 16 अक्टूबर 2004 होने के कारण उनका नामांकन उस समय रद्द कर दिया गया था। 16 अक्टूबर 2025 को 21 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद उपचुनाव में उन्होंने फिर से नामांकन किया। धारगांव से अकेले शिवानी का ही नामांकन था, और अंतिम तिथि तक कोई अन्य उम्मीदवार सामने नहीं आया।
ग्रामीणों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वे शिवानी को ही अपना अगला प्रधान मानेंगे। शिवानी चार भाई–बहनों में दूसरे नंबर की हैं। उनके पिता विशाल सिंह राणा वाहन चालक हैं और मां सुमित्रा राणा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं।
शिवानी ने पिछले वर्ष एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी उत्तीर्ण किया और इस सत्र में बीएड की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई जारी रखते हुए वह पंचायत की जिम्मेदारियां भी निभाएंगी। उनका भविष्य का लक्ष्य शिक्षा क्षेत्र में कैरियर बनाना है।
ग्राम पंचायत की सबसे बड़ी समस्या संकरे और क्षतिग्रस्त रास्ते हैं। प्रधान के रूप में उनकी पहली प्राथमिकता इन्हें दुरुस्त कराना होगी। उपचुनाव में ग्राम पंचायत के सात वार्ड सदस्यों के पदों में से पांच वार्डों में सहमति बन चुकी है और पांच सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.