लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ब्लास्ट के बाद उत्तराखंड में भी हाई अलर्ट

दिल्ली के लाल किला के पास हुए कार धमाके की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सभी जिलों में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद राज्य की पुलिस और सुरक्षा बल सतर्क मोड में आ गए हैं।
सुरक्षा बढ़ाने के लिए सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त और चेकिंग बढ़ाएं। संवेदनशील और भीड़ वाले स्थानों पर सघन निगरानी शुरू की गई है। राज्य में प्रवेश करने वाले हर वाहन और व्यक्ति की सावधानीपूर्वक जांच की जा रही है। इसके अलावा बड़े मंदिर, मस्जिद, धार्मिक स्थल, बाजार, मॉल, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन जैसे भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है।
डीजीपी सेठ ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को दी जाए और उस पर त्वरित कार्रवाई की जाए। सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग भी लगातार की जा रही है ताकि किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी के फैलाव को रोका जा सके।
राज्य में चीता मोबाइल यूनिट्स और गश्त गाड़ियां लगातार सड़क पर निगरानी कर रही हैं। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को भी सक्रिय कर दिया गया है। ये टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार तलाशी और चेकिंग अभियान चला रही हैं। सभी गतिविधियों पर पुलिस मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से भी निगरानी रखी जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.