दिल्ली धमाके में उत्तराखंड के गदरपुर का युवक घायल, राज्य में हाई अलर्ट

दिल्ली के लाल किला के पास सोमवार शाम हुए कार धमाके में उत्तराखंड के गदरपुर निवासी युवक हर्षुल, पुत्र संजीव सेठी घायल हो गए हैं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सुरक्षा-व्यवस्था सख्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद राज्य की पुलिस और सुरक्षा बल पूरी तरह से सतर्क हो गए हैं।
सुरक्षा के मद्देनजर सभी जिलों के पुलिस प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे गश्त और चेकिंग बढ़ाएं। संवेदनशील और भीड़ वाले इलाकों में सघन निगरानी शुरू कर दी गई है। राज्य में प्रवेश करने वाले हर वाहन और व्यक्ति की बारीकी से जांच की जा रही है।
राज्य के बड़े मंदिर, मस्जिदें और अन्य धार्मिक स्थल, साथ ही बाजार, मॉल, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन जैसे भीड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.