यश की ‘टॉक्सिक’ का आज रिलीज होगा ट्रेलर, कियारा-हुमा-तारा बंगलूरू पहुंचीं

HIGHLIGHTS
- ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर लॉन्च के लिए बंगलूरू में कार्यक्रम आयोजित होगा।
- कियारा आडवाणी एयरपोर्ट पर नीले रंग की ड्रेस में नजर आईं।
- कियारा ने खुले बालों और सनग्लास के साथ अपना लुक पूरा किया।
बंगलूरू। यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर आज बंगलूरू में एक कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया जाएगा। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल होने के लिए फिल्म की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया बंगलूरू पहुंच चुकी हैं। इनके साथ फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास भी मौजूद थीं।
कियारा आडवाणी
‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के लिए कियारा आडवाणी बंगलूरू पहुंचीं। एयरपोर्ट पर वह नीले रंग की ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने खुले बालों और सनग्लास के साथ अपना लुक पूरा किया था। कियारा के हाथ में क्रीम रंग का बैग भी दिखाई दिया।
तारा सुतारिया
तारा सुतारिया भी ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बंगलूरू पहुंचीं। एयरपोर्ट पर वह ब्लेजर और शॉर्ट्स में नजर आईं। उन्होंने सनग्लास पहना हुआ था और साथ में बैग कैरी किया।
‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगे ये सितारे
फिल्म ‘टॉक्सिक’ में यश मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी फिल्म का हिस्सा हैं।
फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश का एक्शन अंदाज देखने को मिलेगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.