कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 52 वर्षीय महिला को IVF के जरिए संतान प्राप्ति की अनुमति दी और कहा कि केवल उम्र के आधार पर मातृत्व के अधिकार को नहीं रोका जा सकता। भोपाल के दंपती ने इकलौते बेटे की मौत के बाद दोबारा माता-पिता बनने की इच्छा जताई थी, लेकिन उम्र सीमा के कारण अस्पताल ने IVF प्रक्रिया से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा कि कानून विवाहित दंपती के लिए संयुक्त आयु सीमा तय नहीं करता। मान्यता प्राप्त संस्थान मेडिकल जांच के आधार पर IVF का निर्णय ले सकते हैं।

दतिया उपचुनाव के बीच नरोत्तम मिश्रा ने टिकट कटने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि फैसला आशुतोष तिवारी ने नहीं, बल्कि किसी और स्तर पर लिया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा के पक्ष में एकजुट रहने की अपील की और कहा कि पार्टी उनके लिए मां के समान है, इसलिए गुस्सा गलत दिशा में नहीं निकालना चाहिए। नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस कार्रवाई और प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखते हैं।

कटनी के स्लीमनाबाद में विंध्य पर्वत के बीच बनी करीब 12 किलोमीटर लंबी नर्मदा-सोन लिंक सुरंग का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। टनल बोरिंग मशीन अंतिम छोर तक पहुंच चुकी है, अब मशीनों को बाहर निकालने के बाद नहर में नर्मदा जल छोड़ा जाएगा। करीब 1500 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह देश की सबसे लंबी सिंचाई जल सुरंगों में शामिल है, जो गुरुत्वाकर्षण के जरिए पानी पहुंचाएगी।

छतरपुर के जमीन विवाद और फायरिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग भी शामिल हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा- दोषी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

मध्य प्रदेश सरकार ने मंत्री लखन पटेल से पशुपालन विभाग का प्रभार वापस ले लिया है, अब उनके पास सिर्फ आनंद विभाग रहेगा। विभाग वापस लेने के फैसले की सरकार ने कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई, जिससे राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पशुपालन विभाग अपने पास रखा है, जबकि लखन पटेल ने कहा कि विभाग देना और लेना मुख्यमंत्री का अधिकार है।

हरदा के देवपुर गांव में दो आदिवासी परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में करीब 7.40 अरब रुपये की राशि दर्ज होने से हड़कंप मच गया। खाताधारक पेंशन और तेंदूपत्ता मजदूरी की रकम निकालने पहुंचे थे, जहां कियोस्क सेंटर पर खाते में दिखाई दी इतनी बड़ी रकम। बैंक ने मामले की जांच शुरू कर दी है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि राशि तकनीकी गड़बड़ी है या किसी अन्य कारण से दर्ज हुई है।

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में शराब कारोबारी जीतू साहू की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वह होटल की ऊपरी मंजिल से गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, सीसीटीवी फुटेज और साथ मौजूद लोगों से पूछताछ के जरिए घटना की वजह पता लगाई जा रही है।

टीकमगढ़ की राशन दुकान पर गेहूं की बोरी में कथित रूप से जानवर की हड्डियां मिलने से हड़कंप मचा। खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक सील कर वितरण रोक दिया है। सप्लाई एजेंसी से गेहूं भेजे जाने की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों से संयम बरतने को कहा। अदालत ने मामले को संवेदनशील बताते हुए बयानबाजी में सावधानी की सलाह दी। SC ने संकेत दिया कि समाधान के लिए मामले की तेज सुनवाई की जा सकती है।

दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और पार्टी नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। नामांकन सभा के दौरान पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भावुक हो गए, CM मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल ने उन्हें संभाला। टिकट विवाद के बाद भाजपा ने एकजुटता का संदेश दिया, दतिया में 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को मतगणना होगी।

मध्य प्रदेश के मुरैना में पत्थरों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और ऑटो रिक्शा की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 5 घायल। हादसा माता बसैया थाना क्षेत्र में हुआ, मृतकों में ऑटो चालक समेत दो अन्य श्रद्धालु शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश जारी है।

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया। घनश्याम सिंह का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी से होगा, जिससे सीट पर सियासी टक्कर तेज हो गई है। नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया सीट भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा का मुद्दा बन गई है।

भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद नरोत्तम मिश्रा को शिवसेना (यूबीटी) ने दतिया उपचुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया। शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा के उम्मीदवार बनने पर उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे प्रचार के लिए मध्य प्रदेश आ सकते हैं। भाजपा ने आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाए रखने का फैसला किया, वहीं नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी के फैसले के साथ काम करने की बात कही।

नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने से दतिया में भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध, समर्थकों ने दतिया-झांसी हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। कई भाजपा पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई, जिलाध्यक्ष समेत कुछ नेताओं ने इस्तीफा देने की बात कही और कार्यकर्ताओं ने टिकट वापस लेने की मांग की। नरोत्तम मिश्रा ने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की, पुलिस-प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

दतिया में BJP द्वारा पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिए जाने के बाद समर्थकों ने NH-44 पर प्रदर्शन और चक्का जाम किया। प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ने पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई, जिसमें कई पुलिसकर्मी और अधिकारी घायल हो गए। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि शहर में सुरक्षा बढ़ाकर यातायात सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।