कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।


मुजफ्फरनगर। विदेश में नौकरी और पढ़ाई का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चरथावल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि दोनों ने फर्जी दस्तावेज और नकली ऑफर लेटर दिखाकर एक युवक से 6 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। अमेरिका भेजने के नाम पर ठगी का मामला पुलिस के अनुसार, 29 अप्रैल 2026 को नीतू (निवासी महाराल) ने थाना चरथावल में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपियों ने उनके भाई संदीप पाल को अमेरिका भेजने का भरोसा दिलाया था। विश्व…


हाथरस। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कड़ा राजनीतिक हमला बोला है। रविवार को हाथरस में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाने की बात करने वालों को पहले अपने राजनीतिक इतिहास पर नजर डालनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस पार्टी की सरकार में रामभक्तों पर कार्रवाई हुई, राम जन्मभूमि आंदोलन का विरोध किया गया और धार्मिक आयोजनों पर रोकें लगाई गईं, वही आज अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाने की बात कर रही…


मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के मांडी गांव स्थित एक दोना-पत्तल फैक्ट्री से 22 जून को मुक्त कराए गए 12 बंधुआ मजदूरों के साथ मिला 13 वर्षीय किशोर आखिरकार अपने परिवार से मिल गया। करीब डेढ़ साल से लापता बेटे को सामने देखकर पिता मोहम्मद असलम भावुक हो उठे और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री से रेस्क्यू किए गए नाबालिग को शुरुआत में बाल कल्याण समिति (CWC) के हवाले किया गया था। समिति अध्यक्ष रीना पंवार ने बताया कि उस समय बच्चे के परिजनों का कोई पता नहीं चल पाया था, जिसके चलते…

मुजफ्फरनगर। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शुक्रताल में रविवार को स्वामी समनदास आश्रम के वार्षिक सत्संग और शोभायात्रा के आयोजन से पहले पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए शनिवार देर रात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। स्वामी भिक्षुकदास महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात…