कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

बिहार में एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख तय हो गई है। सात मई को पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपनी नई टीम को शामिल करेंगे। दिल्ली से मंत्रियों की सूची को मंजूरी मिलने के बाद तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। मंत्रिमंडल की रूपरेखा भी लगभग साफ हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, करीब 30 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। इ…

पटना में केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर आगामी मई के तीसरे सप्ताह में राज्य के छह जिलों में हवाई हमले और ब्लैकआउट से जुड़ी मॉकड्रिल कराई जाएगी। इस अभ्यास के दौरान तय समय पर पूरे क्षेत्र में सायरन बजाकर आपात स्थिति का सीन तैयार किया जाएगा। इस पूरे आयोजन की जिम्मेदारी नागरिक सुरक्षा निदेशालय को सौंपी गई है, जिसे नोडल एजेंसी बनाया गया है। इस मॉकड्रिल की तैयारियों को लेकर गुरुवार को आपदा प्रबंधन विभाग के सभागार में अहम बैठक हुई, जिसमें संबंधित जिलों के डीएम और एसपी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता…

पटना। बिहार में 9 मार्च 2026 से अनिश्चितकालीन सामूहिक हड़ताल पर गए अंचलाधिकारियों ने फिलहाल अपना आंदोलन वापस लेने का फैसला किया है। संयुक्त मोर्चा और बिहार राजस्व सेवा महासंघ ने इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी कर हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। सरकार के आश्वासन के बाद लिया फैसला जारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की ओर से मिले आश्वासन पर भरोसा जताते हुए और जनहित को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि प्रशासनिक कामकाज और आम जनता की सु…

जमुई। बिहार में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली, जिससे कई जिलों में लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। बक्सर, जमुई, कैमूर और आसपास के इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई। बक्सर जिले में देर शाम मौसम पूरी तरह बदल गया। करीब 15 मिनट तक तेज हवाएं चलती रहीं, जिसके बाद आसमान में घने बादल छा गए और हल्की बारिश शुरू हो गई। वहीं पड़ोसी कैमूर जिले के भभुआ क्षेत्र में भी बारिश और ओलावृष्टि की खबरें सामने आईं। मौसम में इस बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और उमस भरी गर्मी से लोगों क…

पटना। बिहार प्रशासन में बड़ा बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा संसदीय कार्य विभाग के सचिव अनुपम कुमार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यमुक्त कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। जारी आदेश के अनुसार, अनुपम कुमार की जगह अब डॉ. चंद्रशेखर सिंह को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह समाज कल्याण विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त किया…