कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

हमीरपुर के भोटा बाइपास स्थित होटल में एचआरटीसी इलेक्ट्रिक बसों के लिए 50 पदों की भर्ती प्रक्रिया अभ्यर्थियों की भारी भीड़ और हंगामे के कारण रद्द करनी पड़ी। भर्ती में प्रदेशभर से 2000 से अधिक अभ्यर्थी पहुंच गए, जबकि हंगामे के दौरान होटल परिसर में सामान को नुकसान पहुंचा। पुलिस और एचआरटीसी अधिकारियों के पहुंचने के बाद स्थिति संभाली गई, कंपनी ने नुकसान का आकलन कर भरपाई करने की बात कही।

मुरादनगर के भोवापुर गांव में 10 वर्षीय छात्र केशव की खेत में करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि किसान ने 100 रुपये देने का लालच देकर बच्चे को खेत पर बुलाया था, जहां तारबंदी में दौड़ रहे करंट की चपेट में वह आ गया। पुलिस ने आरोपी किसान श्रीनिवास उर्फ सीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। रामपुर, ललितपुर और लखनऊ समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती हुई है। सभी अधिकारियों को जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

मुजफ्फरपुर के रोहुआ हाई स्कूल के पास जेसीबी खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। गैस रिसाव से कई बच्चों की तबीयत बिगड़ी, पांच बच्चियों को एसकेएमसीएच रेफर किया गया। प्रशासन और गैस कंपनी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरू की।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित अपने नए सरकारी बंगले में गृह प्रवेश किया। गृह प्रवेश कार्यक्रम में जदयू नेता ललन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिसके बाद नीतीश कुमार ने पूरे आवास का निरीक्षण किया। नीतीश कुमार को दिल्ली के नौ सुनहरी बाग स्थित बंगला राज्यसभा सदस्य के तौर पर आवंटित किया गया है, जहां से वह मानसून सत्र में शामिल हो सकते हैं।

राहुल गांधी देहरादून में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से संवाद करने पहुंचे। पिथौरागढ़ के बेरोजगार युवक मनोज कुमार डिग्रियों की माला पहनकर पहुंचे, जो चर्चा का विषय बना। कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान घायल हुए कांग्रेस नेता अमर मेहता की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

हस्तिनापुर में निजी स्कूल संचालक अतुल कुमार की सांप से डसवाकर हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी दामिनी और उसके प्रेमी तुषार को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों ने साजिश के तहत सपेरे की मदद से वारदात को अंजाम दिया और हत्या को सांप के काटने की घटना बताने की कोशिश की। पुलिस ने मामले में फोरेंसिक जांच के बाद साक्ष्य जुटाए हैं और फरार सपेरे की तलाश जारी है।

पीएम मोदी ने जालंधर से 5470 करोड़ रुपये की रेल और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और पंजाब की AAP सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। जालंधर को वैश्विक स्पोर्ट्स हब बनाने और खेल उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने की बात कही।

उत्तराखंड सरकार रिटायर अग्निवीरों के पुनर्वास के लिए विशेष बोर्ड बनाने की तैयारी कर रही है। सरकार पहले ही समूह ‘ग’ की नौकरियों में अग्निवीरों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दे चुकी है। अग्निवीरों को कौशल प्रशिक्षण, स्वरोजगार और निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए सहायता देने की योजना है।

नरवर में करैरा विधायक की जन चौपाल के दौरान क्षेत्र को लेकर विवाद हुआ। पोहरी क्षेत्र से आए ग्रामीणों की शिकायत सुनने को लेकर हंगामा हुआ। विरोध में एक ग्रामीण ने अपने मासूम बच्चे को विधायक की गाड़ी के बोनट पर रख दिया, जिसका वीडियो वायरल हो गया।

बेमेतरा के चंदनू थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी रामप्रसाद सोनवानी उर्फ बंगाली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने महिला की हत्या के बाद शव के हाथ-पैर काटकर दो गठरियों में भरकर शिवनाथ नदी में फेंक दिया था। जांच में आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है, वह पहले हत्या के मामले में सजा काट चुका है।

कौशांबी के सैनी कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लुकिया डोरमा में महिला प्रधानाचार्य चाकू और चापड़ लेकर पहुंचीं, जिससे बच्चों और शिक्षकों में डर का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इंचार्ज प्रधानाचार्य शिखा सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। सहायक शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने महिला प्रधानाचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में 868 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धांजलि दी। शामली और बिजनौर में भी मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गांजा तस्कर गिरफ्तार आरोपियों के पास से 27.780 किलो अवैध गांजा और 1.06 लाख रुपये की ब्रेजा कार बरामद पुलिस तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर में चलती महिंद्रा थार पर स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो नेशनल हाईवे-58 का बताया जा रहा है, जिसमें युवक कार की छत और खिड़की से बाहर लटकता दिख रहा है। पुलिस पहले भी ऐसे मामलों में कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन स्टंट के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं।