कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने ‘उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025’ की लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर इसे देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 08, 09 और 10 जून 2026 को आयोजित परीक्षा की सभी छह पालियों (शिफ्टों) के प्रश्न पत्र और उनकी उत्तर कुंजी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों…

कैथल। हरियाणा के कैथल जिले के गांव कसान में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक बुजुर्ग की जान चली गई। खेत में बिजली की तारों की मरम्मत के दौरान 65 वर्षीय व्यक्ति पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर…




महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार, 20 जून को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यशवाड़ी गांव स्थित मारुति (हनुमान) मंदिर परिसर में सभा मंडप का स्लैब अचानक गिर गया, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। पीटीआई के अनुसार, इस घटना में अब तक 5 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव अभियान जारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और तुरंत राहत-बचाव…

दिल्ली: उच्च न्यायालय ने एक अहम फैसले में दिल्ली मेट्रो में राजनीतिक विज्ञापनों पर लगाए गए प्रतिबंध को सही ठहराया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत आदर्श आचार संहिता लागू होने के दौरान इस तरह के विज्ञापनों पर रोक वैध है और यह नियम कानून के दायरे में आता है। न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव और न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की खंडपीठ ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि यह प्रतिबंध अस्थायी प्रकृति का है और इसे व्यवसाय करने के अधिकार पर पूर्ण रोक नहीं माना जा सकत…

यूपी: थाना शाहगंज क्षेत्र के बारहखंबा इलाके में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से पहले युवक ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर एक पोस्ट डालकर आत्महत्या के लिए कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, बारहखंबा निवासी 27 वर्षीय गौरव पेशे से जूता कारीगर था। करीब छह महीने पहले उसने दौरेठा के जयनगर निवासी एक महिला से कोर्ट मैरिज की थी, जो पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी…

अयोध्या: करोड़ों रुपये की लागत से बने राम पथ की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। शनिवार को अमानीगंज स्थित जलकल विभाग के पास सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे सीवर लाइन के ऊपर करीब ढाई फीट गहरा गड्ढा बन गया। इस घटना से इलाके में यातायात प्रभावित हुआ और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। हैरानी की बात यह रही कि धंसी हुई सड़क को ढकने के लिए मौके पर डस्टबिन रख दिए गए, जिससे स्थिति को छिपाने की कोशिश की गई। इस लापरवाही को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई। जानकारी के अनुसार, ल…

दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने स्पष्ट कहा है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा।प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने पहले निर्धारित समय सीमा के बाद धरना स्थल खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। हालांकि शुरुआती चरण में पुलिस मुख्य मंच क्षेत्र तक नहीं पहुंच सकी। प्रशासन की ओर से स्…