कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

मेरठ के सेंट्रल मार्केट इलाके में संभावित ध्वस्तीकरण कार्रवाई की चर्चाओं ने शनिवार को माहौल को गर्मा दिया। आवास एवं विकास परिषद की ओर से जेसीबी मशीनों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बाद क्षेत्र में हलचल बढ़ गई, जिससे स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में चिंता का माहौल बन गया। जेसीबी और पुलिस बल की तैनाती से बढ़ी चिंता शनिवार को परिषद कार्यालय के बाहर अचानक गतिविधियां बढ़ने लगीं और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जेसीबी मशीनों की तैनाती और पुलिस बल की मौजूदगी से ध्वस्तीकरण की आशंका और मजबूत हो गई।…

मुजफ्फरनगर के बहुचर्चित राजेंद्र सैनी हत्याकांड में अदालत ने आठ साल बाद बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय कोर्ट संख्या-03 के पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर ने मामले को “रेयरेस्ट ऑफ रेयर” श्रेणी में मानते हुए दो दोषियों को मृत्युदंड (फांसी) की सजा और एक-एक लाख रुपये का जुर्माना सुनाया है। 2018 में हुई थी दिल दहला देने वाली वारदात अभियोजन पक्ष के अनुसार यह मामला 5 जून 2018 का है, जब मीरापुर थाना क्षेत्र के खेड़ी सराय गांव के जंगल में एक युवक का अधजला…