कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

मुजफ्फरनगर पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो अवैध चाकू बरामद हुए, आर्म्स एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। पुलिस सीसीटीवी और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई कर रही है, अन्य गतिविधियों की भी जांच जारी है।

मुजफ्फरनगर महावीर चौक प्रकरण में घायल कुलदीप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए बाकी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। कुलदीप सिंह ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था में सहयोग की अपील की।

बोरवेल गड्ढे में डूबने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत। ठेकेदार कंपनी ब्लैकलिस्ट, एफआईआर दर्ज। दो सुपरवाइजर बर्खास्त, लापरवाही पर कार्रवाई।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में 682 करोड़ रुपये की 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मैनपुरी अब विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और युवाओं व व्यापारियों को सम्मान मिल रहा है। सीएम ने सरकार की योजनाओं, किसानों, युवाओं और कानून व्यवस्था को लेकर अपनी उपलब्धियां गिनाईं।

प्रशांत किशोर ने तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर सरकार को घेरा। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को उन्होंने भाजपा की हार की शुरुआत बताया। CJP आंदोलन को समर्थन देते हुए युवाओं के मुद्दों पर साथ देने की बात कही।

नीट विरोध प्रदर्शन के बाद राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने मुंबई में छात्रों के समर्थन में विजय मार्च निकाला। राज ठाकरे ने कहा कि छात्र आंदोलन की सफलता ने जेन-जी की ताकत और सरकार को चुनौती देने की क्षमता दिखाई है। ठाकरे बंधुओं ने नीट विवाद को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए छात्रों की मांगों का समर्थन किया।

रामझूला पुल को मरम्मत कार्य के चलते पूरी तरह बंद कर दिया गया है। पुल के 20 पायों और 440 सस्पेंडर्स वायर को बदला जा रहा है। लोनिवि ने दिसंबर तक पुल दोबारा खोलने का लक्ष्य रखा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने द्रास कारगिल स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की ताकत दिखाई। राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए पीओके को भारत का हिस्सा बताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत प्रदेश के करीब 1.28 लाख शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालयों के कई प्रोफेसरों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। योजना के संचालन के लिए पंजाब नेशनल बैंक और उच्च शिक्षा विभाग के बीच एमओयू किया गया।

मौलाना कल्बे जव्वाद ने छात्र आंदोलन, पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने छात्रों पर कार्रवाई की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। देश में भाईचारा बनाए रखने और राष्ट्रीय हितों के आधार पर विदेश नीति तय करने की बात कही।

ग्रेटर नोएडा की एल्डिको सोसायटी में एसटीपी टैंक सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो लोगों की मौत। सफाईकर्मी को बचाने उतरे सिक्योरिटी गार्ड भी गैस की चपेट में आ गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।

बहजोई के गंगा एक्सप्रेसवे पर बहराइच से जालंधर जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई। बस से बाहर निकले कुछ यात्रियों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जबकि 24 यात्री घायल हुए हैं। पुलिस ने राहत-बचाव कार्य कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, हादसे के कारणों की जांच जारी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्रास पहुंचे और कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राजनाथ सिंह ने वीर नारियों को सम्मानित कर सेना के जवानों का हौसला बढ़ाया। जोजिला दर्रे पर तैनात जवानों से मुलाकात कर उनके साहस और योगदान की सराहना की।

भारी बारिश और खराब मौसम के चलते वैष्णो देवी व शिवखोड़ी यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित की गई। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा दोबारा शुरू करने का फैसला मौसम की समीक्षा के बाद लेने की बात कही। शिवगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन ने लोगों को नदी किनारे जाने से मना किया।

बरेली की पुलिस चौकी में छात्र ने दरोगा और सिपाहियों से की मारपीट, आरोपी गिरफ्तार। शिक्षक-छात्र विवाद सुलझाने के दौरान माफी मांगने को लेकर बढ़ा मामला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ और सरकारी काम में बाधा समेत मुकदमे दर्ज किए।