कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने त्विषा शर्मा मौत मामले में पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत रद्द कर दी है। बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान अवकाशकालीन न्यायाधीश देवनारायण मिश्रा की अदालत ने भोपाल की सत्र अदालत द्वारा 15 मई 2026 को दिए गए जमानत आदेश को निरस्त कर दिया। अदालत ने कहा कि मामले में लगाए गए आरोप गंभीर प्रकृति के हैं और उपलब्ध तथ्यों को देखते हुए अग्रिम जमानत जारी रखना उचित नहीं है। इसके साथ ही दहेज प्रताड़ना और अन्य आरोपों से संबंधित याचिकाओं को स्वीकार कर लिया गया। प…

मध्य प्रदेश। पन्ना जिले के अजयगढ़ विकासखंड स्थित ग्राम बीहरपुरवा के नयापुरवा में मंगलवार को कुएं की खुदाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में चल रहे इस कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार, बिन्नू अहिरवार के खेत में पिछले लगभग 10 दिनों से सात मजदूर कुएं की खुदाई में लगे हुए थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दो मजदूर पानी पीने के लिए बाहर आए थे, तभी अचानक कुएं की दीवारें भरभराकर गिर गईं और भीतर काम कर रहे मजदूर म…

हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा हत्याकांड की जांच अब सीबीआई के हाथों में आ गई है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की दलीलों के आधार पर देर रात सीबीआई ने इस मामले की औपचारिक रूप से जांच शुरू कर दी। एजेंसी ने भोपाल के कटारा हिल्स थाने में दर्ज एफआईआर को अपने स्तर पर दोबारा दर्ज किया है और केस अपने हाथ में ले लिया है। सीबीआई मुख्यालय, दिल्ली से एक विशेष टीम सोमवार देर शाम भोपाल पहुंच गई। सूत्रों के अनुसार, टीम ने स्थानीय पुलिस से अब तक की जांच से जुड़े सभी दस्तावे…

भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में शनिवार को नया मोड़ सामने आया। मामले में आरोपी बनाई गईं सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह अब अदालत में खुद अपना पक्ष रखेंगी। अब तक उनकी ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता इनोश जॉर्ज कार्लो ने मीडिया में बढ़ते विवाद के बाद केस से खुद को अलग कर लिया है। त्विषा शर्मा की मौत कटारा हिल्स स्थित घर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। इस मामले में दर्ज दहेज हत्या प्रकरण में गिरिबाला सिंह को भी आरोपी बनाया गया है। केस दर्ज होने के दिन ही उन्हो…

भोजशाला परिसर में शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक और भावनात्मक रूप से खास बन गया। करीब 721 वर्षों बाद ऐसा पहला अवसर देखने को मिला, जब शुक्रवार के दिन हिंदू समाज ने परंपरागत विधि-विधान के साथ मां वाग्देवी की पूजा-अर्चना की। पूरे दिन परिसर में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल बना रहा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। परिसर में दिनभर पूजा, आरती और धार्मिक आयोजन चलते रहे। श्रद्धालुओं में लंबे समय से प्रतीक्षित इस अवसर को लेकर विशेष उत्साह देखा गया और लोग इसे सांस्कृतिक परंपरा की वापसी क…

भोपाल के चर्चित त्विषा मृत्यु प्रकरण में जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान कई अहम घटनाक्रम सामने आए। मामले में समर्थ सिंह की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका उनके अधिवक्ता द्वारा वापस लेने का अनुरोध किया गया, जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए याचिका को निरस्त कर दिया। नए सिरे से पोस्टमार्टम कराने का आदेश सुनवाई के दौरान त्विषा पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता तुषार मेहता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पक्ष रखा। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुनः पोस्टमार्टम कराने की मांग की, जिस पर क…