कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।



मुजफ्फरनगर। पुलिस ने एक लंबे समय से फरार चल रहे शातिर वाहन चोर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिल्ली के न्यू सीलमपुर निवासी तैय्यब उर्फ छोटू के रूप में हुई है, जिस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार तैय्यब खुद को अपराध की दुनिया में “डॉन” जैसा बताकर लोगों में रौब जमाने की कोशिश करता था और अपने परिचितों के बीच फिल्मी डायलॉग दोहराते हुए कहता था कि उसे पकड़ना आसान नहीं है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर प्रव…

मुजफ्फरनगर में मंगलवार को राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने जिला अस्पताल का दौरा कर कुत्तों के हमले में घायल बच्ची का हालचाल जाना। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कई खामियों पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री की नजर अस्पताल परिसर में मौजूद पुरानी और जर्जर इमारतों पर पड़ी। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. संजय वर्मा से सवाल किया कि जब सरकार पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए बजट उपलब्ध करा रही है, तब भी दशकों पुरा…


अलीगढ़: असम के जोरहाट में हुए विमान हादसे में शहीद वायुसेना के सार्जेंट जितेंद्र शर्मा का पार्थिव शरीर सोमवार शाम करीब पांच बजे उनके पैतृक गांव सालपुर पहुंचा। देश की सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले इस वीर जवान को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा इलाका उमड़ पड़ा। सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया और “भारत माता की जय” तथा “जितेंद्र शर्मा अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा। पार्थिव शरीर सोमवार दोपहर करीब एक बजे गाजियाबाद स्थित हिंडन वायुसेना स्टेशन लाया गया, जिसके बाद उसे सड़…

मुजफ्फरनगर में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत एक पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर रुड़की रोड स्थित भाजपा नेता जगदीश पांचाल के कैंप कार्यालय पर लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में युवाओं ने पहुंचकर योजना की जानकारी ली और आवेदन प्रक्रिया में भाग लिया। शिविर में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का लाभ 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के उन युवाओं को मिलेगा, जिन्होंने कम से कम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण की है। पात्र लाभार्थियो…