कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नशे में धुत एक युवक ने चार साल के मासूम पर बेरहमी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में बच्चे के सिर में फ्रैक्चर हो गया है और उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है। एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घर के बाहर खेलते समय हुआ हमला बैंक स्ट्रीट स्थित स्काउट भवन के सामने रहने वाले अनवर खान ने बताया कि 11 जून की शाम उनका चार वर्षीय बेटा नबील घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौर…

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित रेलवे फाटक के पास रविवार देर रात सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर बने गहरे गड्ढे में जा गिरी, जिससे तीन युवक घायल हो गए। हादसे में बाइक चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि परतापुर पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते लगे जाम से बचने के लिए तीनों युवक रेलवे फाटक वाले मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई। मोदीनगर लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, मोदीनगर के पतला निवाड़ी गांव निवासी तीनों य…

मेरठ। शास्त्रीनगर क्षेत्र में सेटबैक विवाद को लेकर चल रहा तनाव सोमवार को एक बार फिर बढ़ गया। आवास विकास परिषद की टीम सेंट्रल मार्केट और सेक्टर-2 इलाके में पहुंची, जहां उसने घर-घर जाकर मकानों का निरीक्षण किया और निर्माण से जुड़ी जानकारी जुटाई। इस दौरान स्थानीय लोगों, खासकर महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। टीम ने कई मकानों के भीतर जाकर निर्माण के दस्तावेज और संरचना से जुड़ी जानकारी एकत्र की। इसके साथ ही कुछ घरों के ऊपरी हिस्सों का भी निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके मे…





बरेली। शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां श्यामगंज फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। मांझे की चपेट में आने से उसकी गर्दन बुरी तरह कट गई। घायल किशोर की पहचान प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार के भतीजे वीर सिंह गंगवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वीर सिंह, ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार के पुत्र हैं। स्कूटी से जाते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार वीर सिंह सोमवार को स्कूटी से कहीं जा रहे थे, तभी अचानक फ्लाईओवर…