कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

ऋषिकेश के शिवपुरी स्थित नमामि गंगे घाट पर शुक्रवार को गंगा नदी में नहाने के दौरान एक 24 वर्षीय युवक तेज बहाव में बहकर डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार, मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना मिली थी कि शिवपुरी घाट पर पांच युवक गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान राजस्थान के अलवर जिले के चचियावास निवासी वेद प्रकाश (24) पुत्र गिरिराज अचानक गहरे पानी में चला गया और त…



बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर चमोली बाजार के पास कुहेड़ क्षेत्र में एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बस और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन आपस में फंस गए, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया और कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। घायलों को तुरंत पहुंचाया गया अस्पताल हादसे के बाद स्थानीय लोग, पुलिस प्रशासन और 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया। राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को मामूली चोटें आईं और किसी प्रकार की जनहान…

उत्तराखंड में सामने आए एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को देश के विभिन्न हिस्सों से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मामले की जांच के तहत एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। सीबीआई ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें सुशील गोरखू, राजेंद्र सिंह बिष्ट, ममता भंडारी, गौरव रोहिला और तरुण कुमार मौर्य शामिल हैं। सभी आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर शुरू हुई जांच जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबी…