कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

मुठभेड़ शाहपुर रोड स्थित मदीनपुर के जंगल में हुई। गिरफ्तार आरोपी हरियाणा के पत्थरगढ़ का निवासी है। पुलिस ने मौके से तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।

महिलाओं ने तलाशी के दौरान अभद्रता और जातिसूचक टिप्पणियों का आरोप लगाया था। हाईकोर्ट ने विशेष अदालत द्वारा पुलिस रिपोर्ट पर विचार न किए जाने की बात कही। अदालत ने पुराने मुकदमों और जनरल डायरी की प्रविष्टि पर भी विचार करने को कहा।

शुक्रवार रात करीब सवा आठ बजे फैक्ट्री पर हुआ विवाद। मारपीट में मालिक, उसका दोस्त और एक आरोपित घायल हुए। इलाज के दौरान अरबीन चौहान की मौत हो गई।

भार्गव कॉलोनी और गणेश विहार में राहत सामग्री वितरित की गई। राजनाथ सिंह ने एडीएम सिटी और एसडीएम सदर से बात की। ओएसडी केपी सिंह राहत कार्यों का समन्वय कर रहे हैं।

मृतकों में आशू (19), करन (18) और सुमित (20) शामिल हैं। करन के पिता की तीन साल पहले, जबकि सुमित के पिता की करीब 12 साल पहले मौत हो गई थी। आशू की मां नीतू की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ FIR दर्ज की गई।

शनिवार शाम करीब 6 बजे मारपीट का वीडियो सामने आया। वीडियो में हमलावर डंडों, गन्ने, लात-घूंसों और थप्पड़ों से हमला करते दिखे। गंभीर हालत में मनीष तोमर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट के जरिए योगी की चुनौती का जवाब दिया। सपा प्रमुख ने भाजपा पर अहंकार और चंदे को लेकर निशाना साधा। पोस्ट में अयोध्या की माताओं का भी जिक्र किया।

योगी ने सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना। बलरामपुर में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास। मेडिकल कॉलेज, रिंग रोड और चीनी मिल के विस्तार का जिक्र।

दोनों युवक मेरठ से बाइक पर अपने गांव जौला लौट रहे थे। विज्ञाना गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल अनस को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया।

भाकियू कार्यकर्ताओं ने महावीर चौक से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगों पर कार्रवाई की अपील की गई। नवीन राठी ने कहा कि कथित वोट चोरी के मुद्दे पर देशभर में आंदोलन चल रहा है।

NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी सीएमओ कार्यालय पर धरना जारी रखा। कर्मचारियों ने 12 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदेशव्यापी प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान किया। संविदा कर्मियों ने न्यूनतम 21 हजार रुपये वेतन देने की मांग उठाई।

मंदिर परिसर के बाहर पुलिस, महिला पुलिस और पीएसी तैनात। समिति ने घरों में घट स्थापना कर पूजा करने की अपील की। अमावस्या पर दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को लौटाया गया।

दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही CJP के तीन नेताओं को हिरासत में लिया गया। पार्टी ने शनिवार को अभिजीत दीपके का पहले से रिकॉर्ड किया गया वीडियो जारी किया। संगठन के प्रभारी अजिंक्य शिंदे जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।

हरेंद्र मलिक और पंकज मलिक को दिल्ली के जनपथ रोड पर हिरासत में लिया गया। शामली में मास्टर जाहिद समेत भाकियू कार्यकर्ताओं को जेए नेशनल एकेडमी में रोका गया। बागपत रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने चेकिंग कर युवकों से पूछताछ की।

घायल दिलावर बुढ़ाना कोतवाली का टॉप-10 अपराधी बताया गया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में 28 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मौके से गाड़ी, तमंचा, कारतूस और गोकशी के उपकरण बरामद किए।