कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।



नववर्ष के अवसर पर राधारानी मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कस्बे में विशेष रूट प्लान लागू किया है। यातायात सुचारू रखने और भक्तों को बिना असुविधा के दर्शन कराने के उद्देश्य से यह व्यवस्था आज से शुरू होकर 5 जनवरी तक प्रभावी रहेगी। नई योजना के तहत कस्बे के भीतर वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। गोवर्धन पुल से कोसी पुल तक पूरे मार्ग को वनवे घोषित किया गया है। कोसी और छाता की दिशा से आने वाले वाहन गोवर्धन ड्रेन मार्ग से तय दिशा में आगे बढ़ेंगे, जबकि नाला बाईपास के जरि…

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शनिवार को उस समय सुर्खियों में आ गए, जब कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक शुरू होने से ठीक पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की एक पुरानी तस्वीर लगाई, जिसमें मोदी, आडवाणी के पैरों के पास बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ दिग्विजय सिंह ने लिखा कि किस तरह आरएसएस का एक सामान्य स्वयंसेवक और भाजपा का जमी…

कंबोडिया और थाईलैंड के बीच पिछले कुछ दिनों से जारी सीमा तनाव के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। दोनों देशों ने शनिवार दोपहर 12 बजे से तत्काल प्रभाव से सीजफायर लागू करने पर सहमति जताई है। यह फैसला साझा सीमा पर हाल में हुई हिंसक झड़पों को रोकने और हालात सामान्य करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। इस लंबे समय से उपेक्षित रहे संघर्ष में अब तक 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि करीब पांच लाख लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। यह निर्णय तीसरी विशेष जनरल बॉर्डर कमेटी (GBC) की बैठक के बाद लिया…
