कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

मेरठ के सरधना क्षेत्र में रोड किनारे स्थित एक पेपर मिल में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते मिल परिसर में धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारियों ने पाया आग पर काबू आग लगते ही कर्मचारियों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए उसे बुझाने का प्रयास शुरू किया और कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया। इसी बीच सूचना फायर ब्रिगेड को भी दे दी गई। फायर ब्रिगेड ने लिया हालात का जायजा सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग ब…

सहारनपुर: सर्किट हाउस रोड के चौड़ीकरण के दौरान अतिक्रमण के नाम पर मकानों को गिराए जाने के मामले ने अब न्यायालय का रुख कर लिया है। इस संबंध में हसनपुर निवासी शमशेर सिंह गौतम की ओर से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया है। अदालत ने इस प्रकरण में महापौर, नगर आयुक्त, प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, एसडीएम सदर समेत आठ अधिकारियों को पक्षकार बनाते हुए सभी को नोटिस जारी किए हैं। आरोप: गलत तरीके से की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई याचिकाकर्ता शमशेर सिंह गौतम ने कोर्ट में कहा है कि शुगर मिल से हसनपु…

बागपत: एलिवेटेड रोड पर सोमवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा और क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात बहाल कराया। अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित कृष्णा कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय मनोज श्रीवास्तव देहरादून में प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते थे। वह सोमवार सुबह…



