शिमला के नमाणा गांव में भीषण आग, पांच मकान जलकर राख

शिमला जिले के उपमंडल ठियोग के नमाणा गांव में शनिवार सुबह भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से गांव के पांच मकान जलकर खाक हो गए और एक गाय की मौत भी हो गई। आग सुबह लगभग 10 बजे लगी। प्रभावित मकानों में बालक राम, संत राम, हरि राम, लायक राम और रती राम के घर शामिल हैं।
सड़क संकरी होने के कारण दमकल की बड़ी गाड़ियों को मौके तक पहुंचने में परेशानी हुई। हालांकि, ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने टुल्लू पंप और स्प्रे पंप का उपयोग कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन अधिकांश मकानों को बचाया नहीं जा सका।
एसडीएम ठियोग शशांक भी सूचना मिलने के बाद तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। आग से प्रभावित परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मौके पर पीड़ितों को फौरी राहत प्रदान की गई।
अधिकारियों ने आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लगाया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.