दिल्ली में AI इंपैक्ट समिट 2026, जानिए कैसे करें फ्री रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली। भारत इस समय दुनिया के सबसे बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यक्रम ‘एआई इंपैक्ट समिट 2026’ की मेजबानी कर रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय समिट 16 से 20 फरवरी के बीच भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में दुनिया भर के नीति निर्माता, टेक कंपनियों के प्रमुख, वैज्ञानिक, स्टार्टअप और अन्य विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं।
इस समिट में 100 से अधिक देशों और 300 से ज्यादा कंपनियों की भागीदारी है, इसलिए इसे एआई से जुड़ा अब तक का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण वैश्विक कार्यक्रम माना जा रहा है।
एआई इंपैक्ट समिट 2026 का उद्देश्य
समिट का आयोजन भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभाव को बढ़ाना और वैश्विक सहयोग को प्रोत्साहित करना है। भारत इस समिट के जरिए ग्लोबल साउथ का नेतृत्व कर रहा है। इससे पहले यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और दक्षिण कोरिया जैसे देश AI समिट का आयोजन कर चुके हैं।
आयोजन का विवरण
-
तारीख: 16 से 20 फरवरी 2026
-
समय: सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक
-
मुख्य स्थल: भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली
-
अन्य सत्र: सुषमा स्वराज भवन और अंबेडकर भवन
-
आम जनता के लिए एक्सपो: 17 फरवरी से खुला
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
समिट में शामिल होने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन मुफ्त है और पूरा होने पर QR कोड जनरेट होगा, जिसे पास के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।
-
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: impact.indiaai.gov.in
-
‘Register as Delegate’ विकल्प चुनें
-
व्यक्तिगत जानकारी भरें (नाम, ईमेल, जन्म तिथि, व्हाट्सएप नंबर, प्रोफेशनल डिटेल्स)
-
आईडी के लिए स्पष्ट फोटो अपलोड करें
-
OTP वेरिफिकेशन पूरा करें
-
रजिस्ट्रेशन के बाद कंफर्मेशन ईमेल और QR कोड प्राप्त होगा
प्रवेश नियम (Entry Rules)
-
जरूरी दस्तावेज: QR कोड + ओरिजिनल फोटो आईडी (आधार, पैन या पासपोर्ट)
-
गेट एंट्री: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक गेट नंबर-4, इसके बाद गेट नंबर-7
-
मेट्रो से आने वाले: गेट नंबर-10, नजदीकी स्टेशन: सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन
-
पार्किंग: सीमित, अतिरिक्त पार्किंग पुराना किला, दिल्ली चिड़ियाघर और जेएलएन स्टेडियम में, शटल सेवा उपलब्ध
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.