एअर इंडिया ने न्यूयॉर्क और नेवार्क के लिए सभी उड़ानें रद्द की

नई दिल्ली। एअर इंडिया ने रविवार को घोषणा की कि वह 22 और 23 फरवरी को न्यूयॉर्क और नेवार्क के लिए सभी उड़ानें रद्द कर रही है। कंपनी का यह फैसला अमेरिका के ईस्ट कोस्ट में आने वाले भारी बर्फीले तूफान और तेज हवाओं के अनुमान को देखते हुए लिया गया है।
एअर इंडिया के बयान में कहा गया, “यात्रियों और क्रू की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए, हम 23 फरवरी को न्यूयॉर्क और नेवार्क आने-जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर रहे हैं। हमारे पास डेडिकेटेड टीमें हैं जो प्रभावित यात्रियों को हर तरह से सहायता प्रदान करेंगी।”
भारी बर्फबारी और तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग ने पूरे न्यूयॉर्क शहर और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की है। रविवार से यह शक्तिशाली तूफान तेज हवाओं और अत्यधिक बर्फबारी के साथ आने वाला है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तूफान के कारण यात्रा करना बेहद कठिन हो जाएगा और बिजली कटौती जैसी समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं।
पहले ही रद्द हो चुकी हैं 1,000 से अधिक उड़ानें
जानकारी के अनुसार, पहले ही अमेरिका में 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षित रहने के लिए घरों में रहें और बाहर न निकलें। उन्होंने कहा कि यह तूफान पिछले महीने आए बर्फीले तूफान से भी अधिक खतरनाक साबित हो सकता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.