एशिया कप 2025: भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया

सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम इंडिया ने दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 का अपना अंतिम मैच खेला। इस मैच का फैसला सुपर ओवर के जरिए हुआ जिसमें भारत को जीत मिली।
इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और टीम इंडिया पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए। इसके बाद श्रीलंका ने भी 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया।
सुपर ओवर में श्रीलंका ने पहले बैटिंग की और भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी की। श्रीलंका की टीम ने 5 गेंदों पर 2 रन बनाए और अपने 2 विकेट गंवा दिए। भारत को जीत के लिए 3 रन का टारगेट मिला। भारत की तरफ से बैटिंग के लिए सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल आए। सूर्यकुमार ने असलंका की पहली ही गेंद पर 3 रन लेकर भारत को जीत दिला दी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.