‘टटीरी’ गाने विवाद पर लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद अब बादशाह ने मांगी माफी

हरियाणा पुलिस ने सिंगर-रैपर बादशाह के नए गाने ‘टटीरी’ को लेकर एफआईआर दर्ज की है और उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। विवाद बढ़ने के बाद बादशाह ने खुद सामने आकर एक वीडियो संदेश में माफी मांगी है।
बादशाह का वीडियो संदेश
बादशाह ने कहा, “मेरा नया गाना रिलीज हुआ है और मैंने देखा कि इससे कुछ लोग, विशेषकर हरियाणा के लोग, आहत हुए हैं। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। अगर किसी को ठेस पहुंची है या किसी का दिल दुखा है, तो मैं उसकी माफी चाहता हूं। मैं खुद हरियाणा का हूं और मेरी बोली भी यहीं की है, फिर भी किसी को तकलीफ हुई है तो इसके लिए मैं खेद प्रकट करता हूं।”
पंचकूला पुलिस की कार्रवाई
पंचकूला पुलिस ने इस मामले में लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की प्रक्रिया शुरू की ताकि बादशाह देश छोड़कर बाहर न जा सकें। इसके साथ ही, संबंधित वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने के लिए नोटिस भी जारी किया गया। मामला साइबर थाना सेक्टर-20, पंचकूला में दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, गाने के वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने नाबालिग बच्चों को स्कूल बैग फेंकते और पढ़ाई से दूर भागते हुए दिखाया गया है। साथ ही, गीत में स्कूल, शिक्षा और महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक और अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया है, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.