चीनी की कीमतों में उछाल के बीच बागपत प्रशासन अलर्ट, दो गोदामों में स्टॉक की जांच

HIGHLIGHTS
- एक गोदाम की क्षमता चार हजार क्विंटल, जबकि स्टॉक 375 क्विंटल मिला।
- दूसरे गोदाम में साढ़े 11 क्विंटल चीनी का स्टॉक पाया गया।
- जांच में कालाबाजारी जैसी स्थिति सामने नहीं आई।
बागपत:चीनी के दाम बढ़ने के बाद कालाबाजारी को लेकर अफसर सतर्क हो गए हैं। कालाबाजारी रोकने के लिए शहर के दो गोदामों पर छापामारी की गई। जांच के दौरान दोनों गोदामों में उनकी क्षमता से कम चीनी का स्टॉक मिला। इसके बाद एसडीएम दिग्विजय सिंह ने गोदाम संचालकों को नोटिस जारी कर गोदाम में आने वाली चीनी के स्टॉक का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। साथ ही चीनी की कालाबाजारी करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
पिछले कुछ दिनों में चीनी के दाम 14 रुपये किलो से अधिक बढ़ चुके हैं और यह 60 रुपये किलो के पार पहुंच गए हैं। चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार ने अधिकारियों को गोदामों की जांच कर कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत शनिवार को एसडीएम दिग्विजय सिंह, सीओ सुकन्या शर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ शहर में यमुना रोड स्थित व्यापारी अर्पित के चीनी गोदाम पर छापामारी करने पहुंचे।
जांच के दौरान गोदाम की क्षमता चार हजार क्विंटल पाई गई, जबकि वहां 375 क्विंटल चीनी का स्टॉक मिला। दूसरे गोदाम में साढ़े 11 क्विंटल चीनी मिली। दोनों गोदामों में क्षमता के मुकाबले कम चीनी का स्टॉक मिला और कालाबाजारी जैसी स्थिति भी नहीं मिली।
एसडीएम ने बताया कि दोनों गोदाम संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें एक सप्ताह के भीतर पोर्टल पर सूचना अपडेट करने और स्टॉक मंगाए जाने पर उसका सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.