भिंड में भीषण सड़क हादसा, पिकअप-डंपर की टक्कर में 8 लोगों की मौत; 26 घायल

HIGHLIGHTS
- हादसे के बाद घायलों को गोहद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
- गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया।
- मृतक उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
भिंड: भिंड-ग्वालियर रोड पर छीमका गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। पिकअप और डंपर की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप डंपर से टकरा गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को 108 एंबुलेंस और पुलिस वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहद पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले लोग उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के रहने वाले थे। वे धान रोपाई का काम करने के बाद गोहद से वापस लखीमपुर लौट रहे थे।
हादसे में 8 लोगों की मौत, 26 घायल
दुर्घटना में आठ लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि 26 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है। गोहद अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल, एसडीओपी महेंद्र गौतम समेत चौराहा, गोहद और एंडोरी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस हादसे की वजह का पता लगाने में जुटी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही मृतकों की पहचान और हादसे से संबंधित अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.