बिहार चुनाव 2025: एनडीए की जीत पर मनोज तिवारी, रवि किशन और पवन सिंह ने जताया आभार

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे शुक्रवार को सामने आए, और शुरुआती रुझानों में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन किया। भाजपा और उसके सहयोगी दलों की बढ़त ने जीत के संकेत स्पष्ट कर दिए हैं। इस मौके पर भाजपा सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी, रवि किशन और भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने जनता और पार्टी के प्रति अपनी खुशी और आभार व्यक्त किया।
मनोज तिवारी ने कहा कि यह जीत पूरी तरह से बिहार की जनता के प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसे का परिणाम है। उन्होंने कहा, "बिहार के पांडवों ने कमाल कर दिया। पांच दलों का गठबंधन असाधारण है। जनता ने उम्मीद और विश्वास से यह जीत दी है।"
रवि किशन ने एनडीए के प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, "यह अद्भुत परिणाम है। महिलाओं और पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं की बंपर भागीदारी ने इसे और खास बना दिया। जनता ने अपने सम्मान, संस्कृति और विकास की दिशा में वोट किया। नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे।"
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "बिहार की जनता को कोटि-कोटि धन्यवाद। जन-जन का हृदय से आभार।"
एनडीए की यह जीत राज्य में उनके मजबूत जनाधार और गठबंधन की ताकत को दर्शाती है। चुनावी नतीजों ने साफ कर दिया है कि बिहार के मतदाताओं ने विकास और सुशासन को तरजीह दी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.