‘सायोनी घोष का सिर काटने पर 1 करोड़ का इनाम’, बुलंदशहर में भाजपा नेता के बिगड़े बोल

HIGHLIGHTS
- बुलंदशहर के सिकंदराबाद में पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सांसद सायोनी घोष को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक तनाव का कारण बन गया है।
- मामला उस समय और बढ़ गया जब हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शन के दौरान सिकंदराबाद नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा नेता डॉ.
- प्रदीप दीक्षित ने मंच से विवादित बयान दे दिया।
- हिंदू संगठनों का आरोप है कि सायोनी घोष ने सोशल मीडिया पर भगवान शिव और शिवलिंग को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ नाराजगी जताते हुए सिकंदराबाद में प्रदर्शन आयोजित किया गया था।
बुलंदशहर के सिकंदराबाद में पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सांसद सायोनी घोष को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक तनाव का कारण बन गया है। मामला उस समय और बढ़ गया जब हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शन के दौरान सिकंदराबाद नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा नेता डॉ. प्रदीप दीक्षित ने मंच से विवादित बयान दे दिया।
हिंदू संगठनों का आरोप है कि सायोनी घोष ने सोशल मीडिया पर भगवान शिव और शिवलिंग को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ नाराजगी जताते हुए सिकंदराबाद में प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान मंच से बोलते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित ने कथित तौर पर कहा कि जो भी व्यक्ति सायोनी घोष का सिर काटकर लाएगा, उसे उनकी ओर से एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसके बाद यह मामला चर्चा और विवाद के केंद्र में आ गया है।
वायरल वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक दलों और स्थानीय लोगों ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह की टिप्पणी को लेकर कई स्तरों पर सवाल उठ रहे हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान ने बयान की आलोचना करते हुए कहा कि यह भाजपा नेताओं की सोच और महिलाओं के प्रति उनके दृष्टिकोण को दर्शाता है। उन्होंने इसे बेहद आपत्तिजनक बताया।
फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक कार्रवाई सामने नहीं आई है। हालांकि, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा है कि अभी तक उन्हें इस मामले की औपचारिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.