प्रतापगढ़: भारी बारिश में 100 साल पुराना मकान ढहा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

HIGHLIGHTS
- भारी बारिश के बीच अचानक हुआ हादसा, इलाके में मची अफरा-तफरी
- मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए पुलिस और राहत दल ने चलाया अभियान
- हादसे के समय एक ही कमरे में सो रहा था पूरा परिवार
कोतवाली पुलिस स्टेशन क्षेत्र के महूली मोहल्ले में भारी बारिश के दौरान करीब 100 साल पुराना एक मकान अचानक ढह गया। हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, मकान गिरने के समय परिवार के सभी सात सदस्य एक ही कमरे में सो रहे थे और मलबे में दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायल सदस्य को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मृतकों में एक दंपती, उनका बेटा, बहू और दो बच्चे शामिल हैं।
रात करीब दो बजे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, महुली गांव निवासी प्रमोद श्रीवास्तव का मकान काफी पुराना और जर्जर स्थिति में था। गुरुवार तड़के करीब दो बजे अचानक मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे।
मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम, फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.