चंदौली: पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू पर अधिकारियों को धमकी देने का केस दर्ज

चंदौली। दशहरे के दिन लघु डाल सिंचाई विभाग के अधिकारियों को धमकी देने और चप्पल दिखाने के आरोप में पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शनिवार को कंदवा थाना में लघु डाल विभाग के अधिशासी अभियंता सूर्यकांत सिंह की तहरीर के आधार पर पूर्व विधायक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में जांच शुरू कर दी गई।
जानकारी के अनुसार, दशहरे के दिन पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू चारी लिफ्ट कैनाल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान मोटर जलने के कारण लिफ्ट कैनाल ठप था। किसानों की फसल बर्बाद होने की शिकायत मिलने पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों पर नाराजगी जताई और चप्पल दिखाते हुए चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में पानी नहीं चला तो गंभीर कदम उठाया जाएगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।
पूर्व विधायक ने कहा कि किसानों के हित में वह हजारों मुकदमों का सामना करने को तैयार हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कंदवा थाना प्रभारी प्रियंका सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच चल रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.