19 साल बाद कोलकाता लौटीं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- 'अपने देश लौटने जैसा एहसास'

HIGHLIGHTS
- 2007 के विरोध प्रदर्शनों के बाद छोड़ना पड़ा था कोलकाता।
- 1 अगस्त को शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में लेंगी हिस्सा।
- कार्यक्रम में शुभेंदु अधिकारी और शिर्षेंदु मुखोपाध्याय के शामिल होने की संभावना।
कोलकाता: बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को करीब 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। लंबे समय बाद शहर लौटने पर उन्होंने खुशी भी जताई और अपनी भावनाएं भी साझा कीं। कोलकाता पहुंचने के बाद तस्लीमा नसरीन ने कहा, "यह मेरे लिए अपने देश लौटने जैसा है। मैं खुशी और दर्द दोनों के साथ लौटी हूं।"
क्या है पूरा मामला?
साल 2003 में तस्लीमा नसरीन की पुस्तक 'द्विखंडित' पर पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया था। उन पर मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद वर्ष 2007 में हुए व्यापक विरोध प्रदर्शनों के चलते उन्हें कोलकाता छोड़ना पड़ा था।
अब करीब 19 साल बाद तस्लीमा नसरीन एक बार फिर कोलकाता पहुंची हैं। वह 1 अगस्त को शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और प्रसिद्ध साहित्यकार शिर्षेंदु मुखोपाध्याय के भी शामिल होने की संभावना है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.