जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में फटा बादल, अचानक गांव में घुसा पानी और मलबा

श्रीनगर। उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज क्षेत्र की तुलैल घाटी में सोमवार शाम अचानक बादल फटने की घटना से हालात बिगड़ गए। कुछ ही मिनटों में भारी बारिश और मलबा आने से इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई, जिससे स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
प्रशासन के अनुसार, अचानक हुई इस प्राकृतिक आपदा के चलते कई रिहायशी घरों में पानी घुस गया और आसपास की कृषि भूमि भी जलमग्न हो गई। तेज बहाव और पानी के बढ़ते स्तर को देखते हुए लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर निकल गए।
तुलैल के तहसीलदार जावेद अहमद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बादल फटने से क्षेत्र में व्यापक नुकसान हुआ है। शुरुआती आकलन में कई घरों और खेतों को क्षति पहुंचने की जानकारी सामने आई है। प्रशासन राहत और नुकसान के आकलन में जुटा हुआ है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.