टॉप न्यूज़FEATURED
सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी: आपदा पीड़ितों को दी 10 करोड़ की मदद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सहारनपुर पहुंचे और आपदा प्रभावित राज्यों के लिए राहत उपायों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को पांच-पांच करोड़ रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने सहारनपुर से पंजाब और हिमाचल प्रदेश तथा हल्द्वानी से उत्तराखंड के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लखनऊ ही नहीं, पूरा सहारनपुर भी आपदा प्रभावितों के साथ खड़ा है।
साथ ही, मुख्यमंत्री ने जिले में आई आपदा से हुए नुकसान का तुरंत सर्वे करने के निर्देश दिए और प्रभावित लोगों को जल्द मुआवजा देने का भरोसा दिलाया।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.