हैदराबाद में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान हंगामा, प्रतिमा पर अंडे फेंकने का आरोप; FIR दर्ज

HIGHLIGHTS
- संतोष नगर होटल लेन के पास जुलूस के दौरान हुई घटना की सूचना डायल 100 पर दी गई।
- सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
- मामले में एफआईआर दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।
हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान कथित तौर पर प्रतिमा पर अंडे फेंके जाने की घटना के बाद देर रात तनाव का माहौल बन गया। घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया और हंगामा किया।
आरोप है कि मदानपेट पुलिस स्टेशन क्षेत्र में संतोष नगर होटल लेन के पास विसर्जन जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने दुर्गा माता की प्रतिमा पर अंडे फेंके। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रात में डायल 100 पर सूचना मिली थी कि संतोष नगर होटल लेन के पास दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान कुछ उपद्रवियों ने प्रतिमा पर अंडे फेंके हैं।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
महाराष्ट्र के वाशिम में भी सामने आई थी ऐसी घटना
इससे पहले महाराष्ट्र के वाशिम जिले में भी दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव की घटना हुई थी। वहां गुलाल उड़ाने को लेकर शुरू हुए मामूली विवाद के बाद स्थिति बिगड़ गई थी। हालांकि, पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर हालात पर काबू पा लिया था। फिलहाल वहां शांति बनी हुई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.