महंगाई, भ्रष्टाचार और महिला अपराध पर कांग्रेस का विरोध तेज

उत्तराखंड: कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि पार्टी अगले तीन महीनों तक विधानसभा स्तर पर स्थानीय मुद्दों पर जन जागरण अभियान और धरना प्रदर्शन करेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 16 फरवरी को पार्टी राज्यपाल आवास का घेराव करेगी।
कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आम लोगों के बीच जाकर प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भ्रष्टाचार की वजह से राज्य के अस्तित्व पर संकट उत्पन्न हो गया है और महिला अपराध की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने महंगाई को प्रदेश की जनता के लिए बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि आम जनता इस संकट से बेहद परेशान है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.