गुराड़ी में आग हादसा: तीन परिवारों के घर जलकर राख, पशुओं को नुकसान

उत्तरकाशी। मोरी तहसील के ग्राम गुराड़ी में मंगलवार तड़के एक भयानक आग लग गई, जिसे प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट से भड़का माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी ने राजस्व विभाग, फायर सर्विस, एसडीआरएफ, पुलिस, पशु चिकित्सा विभाग और एंबुलेंस टीम को तुरंत घटनास्थल भेजा। मौके पर पहुंची टीमों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया।
इस आग में तीन परिवारों के आवासीय भवन पूरी तरह जलकर राख हो गए। प्रभावित परिवारों में रामचन्द्र पुत्र धर्मदत्त, भरत मणि और ममलेश शामिल हैं। घटना में इन परिवारों को भारी पशु हानि भी हुई है। रामचन्द्र की दो गाय और एक बैल, भरत मणि की पांच बकरियाँ और एक गाय, तथा ममलेश के दो भेड़, एक गाय और दो बकरियाँ आग की भेंट चढ़ गईं।
मोरी के तहसीलदार ने बताया कि आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। राजस्व विभाग ने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई है। विभाग ने कहा कि घटना से संबंधित पूरी जानकारी मिलने के बाद और विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.