रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मरीजों को किया गया शिफ्ट

HIGHLIGHTS
- रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार को आग लग गई।
- आग लगने के बाद इमरजेंसी मरीजों को तुरंत सुरक्षित दूसरे विभागों में शिफ्ट किया गया।
- शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, आग के कारणों की जांच होगी।
रायपुर। रायपुर के सरकारी अस्पताल डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार, 28 जुलाई को आग लगने की घटना सामने आई।
आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को तुरंत सुरक्षित तरीके से अन्य विभागों में शिफ्ट किया गया।
राहत और बचाव कार्य शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अधिकारियों के अनुसार, आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा। इसके बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.