त्योहारी सीजन के बाद सोना-चांदी में गिरावट, निवेशकों को झटका

नई दिल्ली। त्योहारों के समापन के बाद कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ गई है। मंगलवार को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और ग्राहकों को राहत मिली है। जहां सोने के भाव में मामूली कमी आई, वहीं चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली।
अंतरराष्ट्रीय बाजार (Comex) में मंगलवार को सोना घटकर 4007 डॉलर प्रति औंस (लगभग 28.34 ग्राम) पर पहुंच गया, जबकि दो दिन पहले यह 4035 डॉलर प्रति औंस से ऊपर था। वहीं, चांदी में 0.85 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 47.64 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
घरेलू बाजार में भी उतार
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार को 24 कैरेट सोना 509 रुपये टूटकर ₹1,20,900 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, जबकि सोमवार को इसका भाव ₹1,21,409 प्रति 10 ग्राम था। कारोबार के दौरान सोने का निचला स्तर ₹1,19,801 और ऊपरी स्तर ₹1,21,160 तक रहा।
वहीं, चांदी के भाव में ₹3,150 प्रति किलोग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों में सोना-चांदी के भाव (रुपए में प्रति 10 ग्राम सोना / प्रति किलो चांदी)
| शहर | 24 कैरेट सोना | 22 कैरेट सोना | 18 कैरेट सोना | चांदी (प्रति किलो) |
|---|---|---|---|---|
| पटना | ₹1,20,870 | ₹1,10,798 | ₹90,653 | ₹1,40,981 |
| जयपुर | ₹1,20,920 | ₹1,10,843 | ₹90,690 | ₹1,46,260 |
| कानपुर | ₹1,20,970 | ₹1,10,889 | ₹90,728 | ₹1,46,320 |
| लखनऊ | ₹1,20,970 | ₹1,10,889 | ₹90,728 | ₹1,46,320 |
| भोपाल | ₹1,21,060 | ₹1,10,972 | ₹90,795 | ₹1,46,430 |
| इंदौर | ₹1,21,060 | ₹1,10,972 | ₹90,795 | ₹1,46,430 |
| चंडीगढ़ | ₹1,20,940 | ₹1,10,862 | ₹90,705 | ₹1,46,280 |
| रायपुर | ₹1,20,890 | ₹1,10,816 | ₹90,668 | ₹1,46,220 |
(नोट: सोने की कीमतें प्रति 10 ग्राम के अनुसार हैं)
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक मांग में कमी और डॉलर की मजबूती के चलते सोना-चांदी के भाव में गिरावट आई है। हालांकि, निवेशकों का मानना है कि आने वाले दिनों में कीमतें स्थिर रह सकती हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों के आधार पर फिर उतार-चढ़ाव संभव है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.