त्योहारों से पहले सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, निवेशक और खरीदार रहे सतर्क

नई दिल्ली। त्योहारों के मौसम की शुरुआत होते ही सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। 30 सितंबर को देशभर में सोने की कीमतें एक दिन में करीब 1,400 रुपए बढ़ गईं। वहीं, चांदी ने भी नया रिकॉर्ड बनाते हुए 1,000 रुपए प्रति किलोग्राम की छलांग लगाई। इस तेजी ने निवेशकों और खरीददारों में हलचल मचा दी है।
प्रमुख शहरों में सोने के ताजा रेट (10 ग्राम)
- दिल्ली: 22 कैरेट ₹1,08,600 | 24 कैरेट ₹1,18,460
- जयपुर: 22 कैरेट ₹1,08,600 | 24 कैरेट ₹1,18,460
- अहमदाबाद: 22 कैरेट ₹1,08,500 | 24 कैरेट ₹1,18,360
- पुणे: 22 कैरेट ₹1,08,500 | 24 कैरेट ₹1,18,360
- मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता: 22 कैरेट ₹1,08,450 | 24 कैरेट ₹1,18,310
चांदी के दाम भी रिकॉर्ड स्तर पर
चांदी की कीमतों ने भी नया शिखर छुआ। दिल्ली में सोमवार को चांदी के दाम 7,000 रुपये बढ़कर 1,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए। राजधानी में लगातार चौथे दिन चांदी की कीमतों में इजाफा देखा गया।
कीमतों पर असर डालने वाले मुख्य कारक
सोना और चांदी की दरें वैश्विक बाजारों में तय होती हैं। जब अंतरराष्ट्रीय निवेशक आर्थिक अनिश्चितता महसूस करते हैं, तो वे सुरक्षित निवेश के लिए इन धातुओं में निवेश बढ़ा देते हैं, जिससे कीमतें ऊपर जाती हैं। भारत में सोना आयात पर निर्भर है और डॉलर में मूल्य निर्धारण होता है। रुपये की कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उछाल खुदरा कीमतों को बढ़ा देता है। इसके अलावा जीएसटी, आयात शुल्क, परिवहन लागत और स्थानीय व्यापारियों के मार्जिन भी कीमतों को प्रभावित करते हैं। त्यौहार, शादियां और अन्य अवसरों पर मांग बढ़ने से भी सोना और चांदी की कीमतों में तेजी आती है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.