भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद घरेलू बाजार में छाई हरियाली

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता तय होने के बाद घरेलू शेयर बाजार में मजबूत तेजी देखने को मिली। निवेशकों में बढ़े भरोसे के चलते प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई। कारोबारी सत्र के अंत तक बीएसई सेंसेक्स 2,072 अंकों की छलांग लगाकर 83,739 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 639 अंकों की मजबूती के साथ 25,727 पर बंद हुआ। दिन के मध्य कारोबार में दोनों सूचकांक करीब तीन प्रतिशत तक उछल गए थे।
इस तेजी की बड़ी वजह भारत और अमेरिका के बीच बनी नई ट्रेड डील रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद घोषणा की कि दोनों देश व्यापार समझौते पर सहमत हो गए हैं। इसके तहत अमेरिका भारतीय उत्पादों पर लगने वाला पारस्परिक शुल्क 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा।
बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली और सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए। खास तौर पर अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, इटरनल और इंटरग्लोब एविएशन जैसे शेयरों में 4 से 8 प्रतिशत तक की जोरदार तेजी दर्ज की गई, जिससे निवेशकों की कमाई में बड़ा इजाफा हुआ।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.