हरियाणवी फिल्म एक्टर उत्तर कुमार गिरफ्तार, फार्म हाउस से लाते वक्त बिगड़ी तबीयत

हरियाणवी फिल्मों के निर्देशक और निर्माता उत्तर कुमार को दुष्कर्म मामले में पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। यह मामला जून महीने में दर्ज हुआ था।
अस्पताल में भर्ती कराए गए
सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान उत्तर कुमार की तबीयत बिगड़ गई। अमरोहा स्थित फार्महाउस से लाते समय उन्हें अचानक परेशानी हुई, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई है। इसकी पुष्टि डीसीपी ट्रांस हिंडन ने की।
पीड़िता ने आत्मदाह की कोशिश की थी
पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने पहले मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस पर उसने लखनऊ जाकर आत्मदाह का प्रयास किया था। इसके बाद गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने में उत्तर कुमार के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने चार्जशीट बनाकर डीसीपी ट्रांस हिंडन के पास भेजी थी, लेकिन आपत्तियों के चलते जांच एसीपी इंदिरापुरम को सौंपी गई।
मामले में मिले साक्ष्य
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शुरुआती जांच में कई साक्ष्य मिले हैं। इन्हीं आधारों पर सोमवार को उत्तर कुमार को गिरफ्तार किया गया।
फार्महाउस से हुई गिरफ्तारी
उत्तर कुमार को अमरोहा के फार्महाउस से पकड़ा गया। पीड़िता का आरोप है कि 2020 में एक हरियाणवी एल्बम में काम करने के दौरान उनके साथ संबंध बनाए गए और इसके बाद लगातार शोषण किया गया। उसने जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.