'संसद में टपोरी की तरह आते हैं'; कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर की टिप्पणी

नई दिल्ली। अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने संसद में राहुल गांधी के व्यवहार को अनुशासनहीन करार दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, कंगना ने कहा कि राहुल गांधी के कारण संसद में महिला सांसद असहज महसूस करती हैं। वहीं, उन्होंने प्रियंका गांधी के व्यवहार की सराहना की।
राहुल गांधी के 'टपोरी' अंदाज पर कंगना का बयान
कंगना से जब पूछा गया कि हाल ही में ब्यूरोक्रेट्स द्वारा संसद में राहुल गांधी के अनुचित व्यवहार पर पत्र लिखे जाने के मामले में उनकी क्या राय है, तो उन्होंने कहा, “बिल्कुल, महिलाओं को उन्हें देखकर असहज महसूस होता है। वे एकदम टपोरी स्टाइल में आते हैं और किसी के साथ भी सीधे-सीधे बात कर देते हैं। कभी-कभी इंटरव्यू या चर्चा के दौरान वे अनुचित टिप्पणियां कर बीच में ही टोक देते हैं। ऐसा व्यवहार बहुत असहज करने वाला है।”
प्रियंका गांधी से सीखने की सलाह
कंगना ने आगे कहा, “राहुल गांधी को अपनी बहन प्रियंका गांधी से सीखना चाहिए। उनका व्यवहार बहुत ही सभ्य और शिष्ट है। वह हर स्थिति में शांति और संयम बनाए रखती हैं। उन्हें इसी से प्रेरणा लेनी चाहिए।”
सनातन पर कंगना की बात
इसके अलावा, कंगना ने सनातन धर्म पर भी अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा, “जो भी हैं, सब सनातनी हैं। सनातन का अर्थ है – जिसका न कोई आरंभ है और न ही अंत। सभी धर्म हजार-पंद्रह सौ साल पुराने हैं, और सत्य वही है जो सनातन है।”
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.