महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर: मुंबई समेत 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

महाराष्ट्र में मानसून का कहर जारी है। मुंबई सहित राज्य के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर रखा है। मुंबई के माटुंगा और किंग सर्कल में जलजमाव की स्थिति बन गई है। शहर के ईस्टर्न और वेस्टर्न सबर्ब्स में भी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और भारी बारिश की चेतावनी दी है।
राज्य के अन्य हिस्सों में भी बरसात जारी
मुंबई के अलावा वसई, विरार, मीरा रोड, भायंदर, पालघर, नवी मुंबई, ठाणे और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी बारिश हो रही है। पश्चिम रेलवे पर चल रही एसी लोकल ट्रेनें भी बारिश से प्रभावित हुई हैं। अंधेरी और भायंदर के बीच ट्रेन में पानी रिसने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
11 जिलों में ऑरेंज, कुछ में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा चंद्रपुर, गढ़चिरौली और यवतमाल जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है। पालघर जिले के लिए 28 और 29 सितंबर को रेड अलर्ट जारी किया गया है।
प्रशासन अलर्ट मोड में
जिलाधिकारी डॉ. इंदु राणी जाखड़ ने नागरिकों से कहा कि घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क रहें। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपत्ति व्यवस्थापन नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया जा सकता है। हेल्पलाइन नंबर: 02525-297474, 91 8237978873 और टोल फ्री नंबर 1077 उपलब्ध हैं।
राज्य के मुख्य सचिव राजेश कुमार ने सभी जिलों में प्रशासनिक मशीनरी को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। सभी महानगरपालिकाएं, जिला परिषद और तहसील स्तर के अधिकारी अलर्ट मोड में हैं।
मछुआरों और समुद्री इलाके के लोगों को सतर्क रहने की सलाह
समुद्री किनारे के गांवों और मछुआरों को विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों या राहत शिविरों में स्थानांतरित किया जाएगा। NDRF, SDRF और सेना के बचाव दल भी हर समय तैयार हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.