बांग्लादेश में हिंदू विधवा से दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद बाल काटकर वीडियो किया वायरल

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा और उत्पीड़न की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हाल के दिनों में चार हिंदुओं की हत्या के बाद अब एक विधवा हिंदू महिला के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। यह घटना झेनैदाह जिले के कालिगंज थाना क्षेत्र के नादिपारा इलाके की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, करीब 40 वर्षीय विधवा महिला के साथ इलाके के दो युवकों ने जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने महिला को पेड़ से बांधकर उसके बाल काट दिए। आरोप है कि इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर भी प्रसारित किया गया।
अस्पताल में भर्ती, फिर दर्ज कराई शिकायत
घटना के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने के बाद पीड़िता ने शाहीन और उसके एक साथी के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पीड़िता का आरोप है कि उसने लगभग ढाई वर्ष पहले शाहीन और उसके भाई से करीब 20 लाख रुपये में तीन डेसिमल जमीन और एक दो मंजिला मकान खरीदा था। इसके बाद से ही शाहीन उस पर गलत नजर रखने लगा और कई बार अशोभनीय हरकतें करने की कोशिश करता रहा।
महिला द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। बताया गया कि शनिवार शाम जब महिला के घर कुछ रिश्तेदार मौजूद थे, उसी दौरान शाहीन अपने साथी हसन के साथ घर में घुसा और वारदात को अंजाम दिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.