आज का राशिफल: 16 नवंबर, 2025

आज 16 नवंबर, मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। पंचांग के अनुसार आज हस्त और चित्रा नक्षत्र के साथ प्रीति योग बन रहा है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार सूर्य मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश कर रहे हैं। साथ ही मंगल और बुध की युति से त्रिग्रही योग तथा मंगल आदित्य और बुधादित्य योग बन रहे हैं। इन ग्रहों की स्थिति से कई राशि वालों को भाग्य का साथ मिलने की संभावना है।
दैनिक राशिफल में ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर सभी 12 राशियों के लिए नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य, परिवार और संबंधों का संक्षिप्त पूर्वानुमान दिया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपने दिन की योजनाओं को सुरक्षित और फलदायक बना सकते हैं।
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही | राशी स्वामी: मंगल | शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार में कुछ मामलों में सतर्कता बरतें। व्यापारिक अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जोखिम वाले कार्य में सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ मतभेद हो सकते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ आपको मिलेगा।
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान | राशी स्वामी: शुक्र | शुभ रंग: लाल
आज संपत्ति और पदोन्नति के संकेत हैं। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। दूर रह रहे परिजन से निराशाजनक खबर मिल सकती है। निवेश और बच्चों की पढ़ाई के मामले पर ध्यान दें।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु | राशी स्वामी: बुध | शुभ रंग: सफेद
धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें। अजनबी पर भरोसा न करें। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। गोपनीय बातें उजागर होने की संभावना है।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक | राशी स्वामी: चंद्र | शुभ रंग: ग्रे
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। पेंडिंग कार्य पूरे करने का समय है। दूसरों की मदद करें और माताजी से किए वादे समय पर पूरे करें।
सिंह (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी | राशी स्वामी: सूर्य | शुभ रंग: गुलाबी
घर की सजावट और धार्मिक कार्यों पर ध्यान दें। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग सतर्क रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा की योजना सफल रहेगी।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती | राशी स्वामी: बुध | शुभ रंग: नीला
आज का दिन कीर्ति और यश बढ़ाने वाला रहेगा। नए मकान या वाहन की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित | राशी स्वामी: शुक्र | शुभ रंग: पीला
शिक्षा और साझेदारी के मामलों में सफलता मिलेगी। बजट प्लानिंग लाभदायक रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। नए आइडिया मन में आएंगे।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय | राशी स्वामी: मंगल | शुभ रंग: केसरी
उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। निवेश सोच-समझकर करें। राजनीति में सक्रिय लोगों को विरोधियों से सावधान रहना होगा।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु | राशी स्वामी: गुरु | शुभ रंग: हरा
मेहनत से सफलता मिलेगी। सामाजिक आयोजन में भागीदारी लाभकारी होगी। संपत्ति से जुड़े विवाद बातचीत से सुलझाए जा सकते हैं।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित | राशी स्वामी: शनि | शुभ रंग: नीला
शत्रुओं से सतर्क रहें। अनचाहे खर्च हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में दिन अच्छा रहेगा। परिवार से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
कुंभ (Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी | राशी स्वामी: शनि | शुभ रंग: सफेद
व्यापार में लाभ मिलेगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग रहेगा। परिवार के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा।
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील | राशी स्वामी: बृहस्पति | शुभ रंग: गुलाबी
व्यापार और संपत्ति में सुधार होगा। साझेदारी में सावधानी रखें। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। अचानक यात्रा की संभावना है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.