आज का राशिफल: 28 सितंबर, 2025

आज रविवार, 28 सितंबर को चंद्रमा का गोचर पूरे दिन वृश्चिक राशि में रहेगा और ज्येष्ठा नक्षत्र से योग बनाएगा। इसी के साथ सूर्य और बुध कन्या राशि में साथ रहकर बुधादित्य राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। वहीं बुध अपनी स्वराशि में भद्र योग भी बना रहे हैं। ऐसे संयोगों से कई राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन क्या संदेश लेकर आया है।
मेष: दिन उत्साहभरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को सराहना मिलेगी, हालांकि व्यापार में कोई डील अधर में अटक सकती है। परिवार में शिक्षा से जुड़ा कोई निर्णय लिया जा सकता है।
वृषभ: व्यवसायिक योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें। जीवनसाथी से बहस हो सकती है, धैर्य बनाए रखें। आय-व्यय में संतुलन जरूरी रहेगा।
मिथुन: निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। साझेदारी से बचें। राजनीति में सक्रिय लोगों को विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है।
कर्क: रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। विदेशी कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। निवेश में जोखिम रहेगा। अतिथि आगमन से घर का माहौल खुशनुमा होगा।
सिंह: कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है। बचत योजनाओं पर ध्यान दें। कार्यस्थल पर आपके खिलाफ आरोप लग सकते हैं, संयमित होकर जवाब दें।
कन्या: रुका हुआ धन प्राप्त होगा। नई संपत्ति की खरीद संभव है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। हालांकि पिताजी की सेहत चिंता का कारण हो सकती है।
तुला: भाग्य का साथ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है। अटके हुए कार्य पूरे होंगे और व्यवसाय में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में कुछ मामले तनाव ला सकते हैं, पर संतान की उपलब्धियों से खुशी मिलेगी। विवाह संबंधी बाधाएं भी दूर हो सकती हैं।
धनु: वैवाहिक जीवन की परेशानियां कम होंगी। सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान को रोजगार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
मकर: वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। जल्दबाजी में निर्णय न लें। प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है, पर संतान का स्वभाव तनाव दे सकता है।
कुंभ: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोस्तों के साथ नए काम की योजना बनेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
मीन: दिन शुभ रहेगा। नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है। परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन वाद-विवाद से बचना होगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.