इंडोनेशिया: वृद्धाश्रम में आग, 16 बुजुर्गों की दर्दनाक मौत

इंडोनेशिया। उत्तरी सुलावासी प्रांत के मनाडो इलाके में रविवार शाम को एक रिटायरमेंट होम में आग लगने से 16 बुजुर्गों की मौत हो गई। यह वृद्धाश्रम एक एकमंजिला भवन में संचालित हो रहा था। आग उस समय लगी जब वृद्धाश्रम में रहने वाले लोग सो रहे थे।
हादसे का विवरण
पुलिस ने सोमवार को बताया कि मृतकों में से 15 की मौत जलने से हुई, जबकि एक व्यक्ति दम घुटने के कारण जान गंवा बैठा। हादसे में 15 अन्य बुजुर्गों को बचाया गया, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान के लिए उनके परिजनों को अस्पताल बुलाया गया है।
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही छह फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आसपास के लोग भी राहत और बचाव कार्य में मदद करते नजर आए।
संभावित कारण
पुलिस ने शुरुआती जांच में आग लगने का संभावित कारण बिजली की खराब फिटिंग बताया। हालांकि आग लगने की असली वजह का पता विस्तार से जांच के बाद ही लग सकेगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.