JPSC-JSSC भर्ती विवाद: 15वें दिन भी छात्रों का आंदोलन जारी, सरकार से वार्ता बेनतीजा

HIGHLIGHTS
- रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में बड़ी संख्या में छात्र जुटे।
- आंदोलन शनिवार को 15वें दिन भी जारी रहा।
- सरकार की पांच सदस्यीय टीम ने छात्र संगठनों से बातचीत की।
रांची। झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के आरोपों को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध लगातार जारी है। शनिवार को राजधानी रांची का जयपाल सिंह स्टेडियम आंदोलनकारी छात्रों की भीड़ से भरा रहा। छात्रों के इस महाजुटान से सरकार पर बढ़ता दबाव भी नजर आया।
बातचीत का नहीं निकला समाधान
आंदोलन के 15वें दिन सरकार ने गतिरोध खत्म करने के लिए छात्रों से बातचीत की पहल की, लेकिन बैठकों का कोई नतीजा नहीं निकल सका। मुख्यमंत्री के साथ करीब चार घंटे तक चली चर्चा के बाद मंत्रियों के चार सदस्यीय समूह ने छात्र प्रतिनिधियों को फिर बातचीत के लिए बुलाया है। अब रविवार दोपहर 12 बजे दोनों पक्षों के बीच अगले दौर की वार्ता होगी।
शनिवार को सरकार की पांच सदस्यीय टीम ने अलग-अलग चरणों में छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। सबसे पहले देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के साथ करीब दो घंटे तक चर्चा हुई।
इसके बाद एनएसयूआई (NSUI), एसीएस (ACS) और जेसीएम (JCM) के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की गई। हालांकि, छात्र नेताओं ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा रद्द करने समेत उनकी सभी प्रमुख मांगें स्वीकार होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
टॉर्च जलाकर जताया विरोध
इससे पहले शुक्रवार रात भी 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल और सरकार के बीच बातचीत हुई थी। वहीं, अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों ने शनिवार शाम टॉर्च जलाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.